मुख्यमंत्री के टोहाना आगमन को लेकर इनसो ने आईजी कालेज के बाहर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

April 11, 2019

मुख्यमंत्री के टोहाना आगमन को लेकर इनसो ने आईजी कालेज के बाहर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

मुख्यमंत्री ने टोहाना वासियों से किये हर वायदे को तोड़ा: जतिन खिलेरी

रवि पथ ब्यूरो टोहाना11 अप्रैल 2019 :

इनसो जिला प्रधान जतिन खिलेरी के नेतृत्व में आज इंदिरा गांधी राजकीय कालेज के बाहर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका तथा जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनेकों इनसो छात्र नेता मौजूद थे।
इस मौके पर संबोधित करते हुए इनसो जिला प्रधान जतिन खिलेरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने टोहाना वासियों से किये हर वायदे को तोड़ा है तथा विकास के नाम पर धेला भी नहीं खर्च नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्या मुंह लेकर टोहाना में रोड शो करने आए हैं जबकि विकास की बाट जोह रहा टोहाना हल्के में भाजपा राज में एक भी विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सड़कांे पर इतने गड्डे है, ऐसा लगता है कि गड्डों में ही सड़क है।इनसो जिला प्रधान जतिन खिलेरी ने कहा कि इसके अलावा आईजी कॉलेज में इंग्लिश में 4, बॉटनी-जूलोजी में 1-1 टीचर की आवश्यकता है लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इसके अलावा शिक्षा के प्रति गम्भीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार 2 साल में कॉलेज में एक भी साइंस लैब नहीं बना सकी। ये इनका विकास है। उन्होंने कहा कि सुभाष बराला ने अपने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि वो जाखल में कॉलेज का निर्माण करेंगे लेकिन परिणाम जीरो। ये भी जुमला निकला। इसके अलावा कॉलेज के छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिलती, लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जुमलेबाजों की सरकार को जनता इस बार बिल्कुल नकार देगी तथा प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।


इनसो जिला अध्यक्ष जतिन खिलेरी ने कहा कि चै. दुष्यन्त चैटाला के नेतृत्व में जननायक जनता पार्टी प्रदेश के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है तथा आने वाले चुनावों में जजपा की सरकार बनेगी। इनसो जिला अध्यक्ष जतिन खिलेरी ने कहा कि इनसो ही एक ऐसा संगठन है, जो छात्र हितों की बात करता है तथा प्रदेश में लगातार छात्रों की समस्याओं का हल करवा रही है। इस अवसर पर शहरी प्रधान कपिल अरोड़ा, बिल्ला धारसूल, नरेश ढाका, विनोद धारसूल, अमित बोस्ती, मोहित, अनूप लाम्बा, राहुल, रवि, सुखविन्द्र, मनोज, विकास, विनय, प्रिन्स सहित अनेक छात्र मौजूद थे।