भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस मुदगिल का जोरदार स्वागत किया गया

December 21, 2020

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस मुदगिल का जोरदार स्वागत किया गया

21 दिसंबर रवि पथ :

भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक नरवाना शहरी मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा के कार्यालय में हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस मुदगिल का जोरदार स्वागत किया गया। इस बैठक में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस मुदगिल ने नरवाना मंडल के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा धमतान मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया उझाना मंडल के अध्यक्ष अमित ढाकल से कृषि बिल पर चर्चा की व इसकी खुबियां किसानों तक पहुचाने के लिए कहा व उसके साथ साथ नरवाना विधानसभा में युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामफल लोट, राकेश शर्मा ,धर्मवीर अंबरसर, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ,जिला मेडिकल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुभाष तरेजा,महामंत्री राकेश जांगड़ा ,प्रदीप शर्मा ,नितिन गर्ग धर्मवीर बाता ,प्रेस प्रवक्ता विकेश तागरा उपस्थित रहे।