कस्टम हायरिंग सैंटर एवं व्यक्तिगत कृषि यन्त्रों के भौतिक सत्यापन करवाने का अंतिम मौका

January 18, 2021

कस्टम हायरिंग सैंटर एवं व्यक्तिगत कृषि यन्त्रों के भौतिक सत्यापन करवाने का अंतिम मौका

हिसार, 18, जनवरी रवि पथ :

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा हरियाणा सरकार की स्कीम के तहत कृषि यन्त्रों/मशीनों पर भौतिक सत्यापन के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान फसल अवशेष प्रबंधन के तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दौरान जो किसान अपने कस्टम हायरिंग सैंटर एवं व्यक्तिगत कृषि यन्त्रों/मशीनों का भौतिक सत्यापन नहीं करवा पाए थे, उन्हें यह अवसर दिया जा रहा है।


इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियन्ता गोपीराम सांगवान ने बताया कि उप मण्डल हांसी के सभी ब्लॉक (हांसी-1, हांसी-2 व नारनौंद) का भौतिक सत्यापन अनाज मंडी हांसी में 21 जनवरी 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, उप मण्डल हिसार के सभी ब्लॉक (हिसार-1, हिसार-2, अग्रोहा, बरवाला व उकलाना) अनाज मंडी हिसार में 21 जनवरी को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। शेष सभी कस्टम हायरिंग सैंटरों का भौतिक सत्यापन 22 व 25 जनवरी 2021 को किया जाएगा। इसके उपरांत कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।