केंद्र्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कल राखीगढ़ी में

February 22, 2020

केंद्र्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कल राखीगढ़ी में।
हिसार, 22 फरवरी रवि पथ 
केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल रविवार को राखीगढ़ी का दौरा करेंगे। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात वे राखीगढ़ी के पुरातात्विक स्थलों को देखेंगे। गौरतलब है कि भारत सरकार पुरातात्विक महत्व वाले देश के विभिन्न क्षेत्रों को विकसित कर पर्यटन की शक्ल देने की तैयारी कर रही है। राखीगढ़ी को सिंधु घाटी सभ्यता का एक बड़ा ऐतिहासिक नगर माना जाता है। खुदाई में मिले कंकालों की कार्बन डेटिंग से मालूम हुआ है कि ये प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित है। हाल ही के केंद्रीय बजट में राखीगढ़ी में म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव है।