हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन ऑक्सीजन अभियान के तहत 3487 होम आइसोलेट मरीजों को दी गई ऑक्सीजन की आपूर्ति

May 29, 2021

हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन ऑक्सीजन अभियान के तहत 3487 होम आइसोलेट मरीजों को दी गई ऑक्सीजन की आपूर्ति

हिसार, 29 मई  रवि पथ :

उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन ऑक्सीजन के तहत रैडक्रॉस तथा अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर होम आइसोलेट मरीजों को लगातार ऑक्सीजन आपूर्ति सेवा दी जा रही है। अभी तक 3487 जरूरतमंदों को ऑक्सीजन की होम डिलीवरी दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी व अन्य संस्थाएं सिलेंडर इक्_ïा कर इन्हें भरवाने तथा नगर-निगम की गाडिय़ों के माध्यम से होम आइसोलेट मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति करने का कार्य सराहनीय ढंग से कर रही हैं। उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि मिशन ऑक्सीजन के तहत अभी तक पोर्टल पर कुल 3978 आवेदन आएं है, इनमें से 3487 आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर वितरित किए गए। 457 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं, जबकि 34 आवेदनों पर जल्द ही कार्यवाही करते हुए आक्सीजन आपूर्ति दी जाएगी।