विधानसभा उकलाना एक नजर-ताजा खबर

March 2, 2024

 उकलाना/रवि पथ :

अग्रोहा मैडीकल में लेजर प्रोक्टोलॉजी सेवाएं शुरू

महाराजा अग्रसैन मैडीकल कॉलेज अग्रोहा के सर्जरी विभाग द्वारा लेजर प्रोक्टोलॉजी सेवाओं का शुभारंभ किया। विभागाध्यक्ष डॉ. स्वप्निल गर्ग, डॉ. उमेश छाबड़ा, डॉ. संदीप गोयल, डॉ. एस.बी. शर्मा, डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. निपुण चक्रवर्ती, डॉ. सुमन्यु, डॉ. सोनाली के नेतृत्व में सर्जरी विभाग की पूरी टीम यह अनूठी सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित है।डॉ निपुण चक्रवर्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रोक्टोलॉजी के क्षेत्र में अत्याधुनिक देखभाल व लेजर तकनीक से बवासीर, फिस्टुलस, फिशर और पाइलोनिडल साइनस जैसी विभिन्न प्रोक्टोलॉजिकल स्थितियों के लिए न्यूनतम आक्रामक और अत्यधिक प्रभावी उपचार प्रदान करने की क्षमता में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है।

उकलाना

पेड़ से टकराया थ्री व्हीलर, सवार की मौत

अग्रोहा रोड पर बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के पास थ्री व्हीलर का संतुलन बिगड़कर एक पेड़ से टकरा गया, जिससे थ्री व्हीलर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई हादसे में चालक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी व शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में कोहली निवासी मानसिंह ने बताया कि उसका भाई सतीश (40) रंग पेंट का काम करता था और थ्री व्हीलर में सवार होकर अग्रोहा की तरफ आ रहा था। जब थ्री व्हीलर बी.डी.पी.ओ. ऑफिस से थोड़ा पहले पहुंचा तो थ्री व्हीलर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। जिससे थ्री व्हीलर में बैठा सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत साधन का प्रबंध कर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। व जांच पड़ताल कर सतीश को मृत घोषित कर दिया।

Tags: , , , ,