कुरुक्षेत्र पहुंचे राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी केजरीवाल को बताया मानसिक रूप से बीमार

March 15, 2019

कुरुक्षेत्र पहुंचे राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी केजरीवाल को बताया मानसिक रूप से बीमार

मोदी की लोकप्रियता से घबराकर लोग कर रहे महा लूटबंधन और कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद रहे राजकुमार सैनी पर भी साधा निशाना

कहा जनता के बीच में आकर अपने 5 सालों के कामों का हिसाब दे राजकुमार सैनी और कुरुक्षेत्र लोकसभा से लोकसभा चुनाव लड़ने बारे इशारो इशारो में जताई सहमति

 रवि पथ ब्यूरो कुरुक्षेत्र

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पिपली में पहुंचे राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान जमकर निशाना साधा उन्होंने अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को लेकर उन पर चुटकी लेते हुए कहा के अरविंद केजरीवाल एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति है और वह घबराहट में अनाप-शनाप बातें कर रहा है उन्होंने कहा दरअसल अब जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा से पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठाएगी आएगी और उन्होंने ने कहा जो अरविंद केजरीवाल हरियाणा में भाजपा को हराने के लिए ट्वीट कर कर के गठबंधन जुटा रहे हैं वह महा लूट बंधन है उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल पहले अपनी दिल्ली के काम निपटाए उसके बाद हरियाणा की राजनीति की बात करें और उन्होंने कुरुक्षेत्र से सांसद रहे राजकुमार सैनी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा राजकुमार सैनी को कुरुक्षेत्र की जनता ने अपने आशीर्वाद शुरू की वोट देकर यहां पर कुरुक्षेत्र के विकास के लिए सांसद बनाया था पर उन्होंने अपनी लोकसभा में कुछ काम नहीं किया और हमेशा यह कहकर काम को टाल दिया के उनकी चलती नहीं उन्होंने कहा अब राजकुमार सैनी को जनता के बीच में आकर अपने 5 साल का लेखा जोखा रखें और जनता को बताएं उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा में कितने विकास कार्य करवाए हैं वह आकर जनता के बीच में गिनवाए और कुरुक्षेत्र लोकसभा के लिए उम्मीदवारी पर नायाब सिंह सैनी से पूछा गया के यहां आपके नाम की लोकसभा में चुनाव लड़ने की चर्चा है इस पर आप क्या कहेंगे इशारों इशारों में नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने को सहमति दे गए और साथ ही उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान जो ड्यूटी लगाएगा वह उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।