भारतीय संविधान के जनक ही नहीं देश के पहले कानून मंत्री भी थे : रोहित नंगथला

April 15, 2024

भारतीय संविधान के जनक ही नहीं देश के पहले कानून मंत्री भी थे : रोहित नंगथला

उकलाना रवि पथ न्यूज :

भाजपा पार्टी के युवा नेता एवं ओड समाज बीजेपी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह नंगथला के पुत्र रोहित नंगथला ने अपने गांव नंगथला में गांव के सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य एवं युवाओं के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर के काटकर उनके जन्म दिवस मनाया। रोहित ने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर ना केवल भारतीय संविधान के जनक ही नहीं देश के पहले कानून मंत्री भी थे। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक दलित महार परिवार में हुआ था। हर साल इस मौके पर अंबेडकर दिवस मनाया जाता है जिसे अंबेडकर जयंती या भीम जयंती के नाम से भी जाना जाता है। वह एक विश्व स्तरीय वकील, समाज सुधारक थे, जिन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया था। रोहित नंगथला ने कहा कि हमें बाबा साहेब के दिखाएं मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर सरपंच साधु राम, ब्लॉक समिति सदस्य ईश्वर सिंह, मनोज, विक्की, सुरेंद्र, अनु काजला, दीपक मेम्बर, कृष्ण नंगथला सहित अनेक युवा साथी मौजूद थे।

Tags: , , , ,