भारतीय जनता पार्टी बरवाला मंडल की कार्यकारिणी शुक्रवार दोपहर बाद घोषित कर दी गई

February 5, 2021

बीजेपी बरवाला मंडल की कार्यकारिणी घोषित

सूबेदार जय सिंह, प्रेम जांगड़ा बने उपाध्यक्ष और हनी नागपाल, कृष्ण वर्मा बने महामंत्री

भारतीय जनता पार्टी बरवाला मंडल की कार्यकारिणी शुक्रवार दोपहर बाद घोषित कर दी गई

बरवाला 5 फरवरी  रवि पथ :

भारतीय जनता पार्टी बरवाला मंडल की कार्यकारिणी शुक्रवार दोपहर बाद घोषित कर दी गई। मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा ने जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र और जिला प्रभारी ओमप्रकाश पहल से विचार-विमर्श कर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया सूबेदार जय सिंह, प्रेम जांगड़ा सरसोद, कोका देवी बिचपड़ी और सुरेंद्र मलिक को उपाध्यक्ष बनाया गया। कृष्ण वर्मा ढाणी खान बहादुर और हनी नागपाल खेड़ी बर्की महामंत्री बने। पूजा संदूजा, सलिंदर पाल कौर, नीता देवी, कुलदीप सैनी, ईश्वर जलंधरा और सतीश गिल को सचिव बनाया गया।

बलबीर सरपंच, राजबीर वर्मा, बलजीत सांघा, राकेश गर्ग, वजीर सिंह फौजी, किशन, प्रोमिला बादल, पूजा गुदंली, अनीता वलेचा, संतोष देवी, सतीश शर्मा, साधु राम गर्ग, हेमचंद सूरा, विकास चहल, अनिल कठपाल, शिवकुमार कौशिक, प्रियंका शर्मा और अमित कुमार सहित 33 को पार्टी कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किए गया।