भारत दुनिया में एक्टिव फार्मास्युटिकल्स इंग्रेडिएंट्स (एपीआई) के प्रमुख उत्पादकों में से एक है, सांसद बृजेंद्र सिंह के संसद में सवाल के जवाब में रसायन और उर्वरक मंत्रालय का जवाब।

February 3, 2023

भारत दुनिया में एक्टिव फार्मास्युटिकल्स इंग्रेडिएंट्स (एपीआई) के प्रमुख उत्पादकों में से एक है, सांसद बृजेंद्र सिंह के संसद में सवाल के जवाब में रसायन और उर्वरक मंत्रालय का जवाब।

रवि पथ न्यूज़ :

संसद सत्र के दौरान अपने सवाल में सांसद बृजेंद्र सिंह ने दवा निर्माण के लिए एक्टिव फार्मास्युटिकल्स इंग्रेडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति के लिए चीन पर निर्भरता के बारे में पूछा। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि भारत ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में Rs. 33,320 crore रुपये के बल्क ड्रग्स / ड्रग इंटरमीडिएट का निर्यात किया। हालांकि, देश आर्थिक कारणों से चीन सहित विभिन्न देशों से दवाओं के उत्पादन के लिए विभिन्न थोक दवाओं/एपीआई का आयात भी करता है। एपीआई के निर्माण में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने एपीआई के घरेलू निर्माण को समर्थन देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने के कई उपाय किए हैं।