ईंट-भटो पर काम करने वाली महिलाओं व बच्चों के लिए चलाया जाएगा पोषण पखवाड़ा अभियान-न्यूट्रिकार्ट

November 3, 2020

ईंट-भटो पर काम करने वाली महिलाओं व बच्चों के लिए चलाया जाएगा पोषण पखवाड़ा अभियान-न्यूट्रिकार्ट

हिसार, 03 नवंबर रवि पथ :

जिला प्रशासन द्वारा कुपोषण व एनीमिया के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने आज इस संबंध में महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की सफलता को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईंट-भ_ों पर काम करने वाली महिलाओं व बच्चों के लिए के लिए चलाए जाने वाले पोषण अभियान-न्यूट्रिकार्ट को आरंभ करने से पहले जिला के विभिन्न स्थानों से महिलाएं एवं बच्चों की कुल संख्या के आंकड़े इक्_ïे किए जाएं।


उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत हिसार जिले का चयन पायलट परियोजना के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला के कम से कम दो हजार लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें पोषण सामग्री वितरित की जाए।
इसके अंतर्गत एनीमिया व कुपोषण की शिकार महिलाओं व बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएं। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि ताजा पूरक पोषक सामग्री उन्हें प्रतिदिन उपलब्ध करवाई जाए। इससे कुपोषण की शिकार महिलाओं व बच्चों में खून की कमी व कुपोषण की समस्या खत्म होगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता दलाल, सीएमएमजीजीए सौम्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।