रैली कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिया तैयारियों का जायजा

May 23, 2022

रैली कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिया तैयारियों का जायजा

अब बदलेगा हरियाणा रैली में दो लाख लोगों के लिए होगी व्यवस्था

मनोरंजन के लिए हरियाणवी कलाकार देंगे प्रस्तुति

लाखों लोगों के लिए दूध और शरबत की व्यवस्था

कुरुक्षेत्र, 23 मई, 2022 रवि पथ :

आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा रैली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसको लेकर सोमवार को रैली कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक हुई। जोन कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, प्रदेश सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र सिंह, अशोक तंवर, चित्रा सरवारा, जोन अध्यक्ष सुखबीर चहल और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि रैली में प्रदेशभर से लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा रैली प्रदेश की सबसे बड़ी रैली होगी। बैठक में रैली की तैयारियों के लेकर और मंच व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही मीटिंग में लोगों को भीषण गर्मी कोई परेशानी न हो, इसके लिए ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था के लिए भी कमेटी में सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। रैली में आप वॉलंटियर की ड्यूटी भी लगाई गई है, पार्किंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही आम जनता को कोई परेशानी ना हो इसके लिए काफी युवाओं की ड्यूटी लगाई गई है।
रैली में पांच मंचों की व्यवस्था
मुख्य मंच पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य वरिष्ठ नेता बैठेंगे। दूसरे मंच पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की जगह होगी। वहीं तीसरे मंच पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को बैठाया जायेगा। एक मंच से रैली में आए मेहमानों और जनता के मनोरंजन के लिए हरियाणवी कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं एक मंच पर गायक रागिनियों के जरिए जनता का मनोरंजन करेंगे।
मेहमानों को पिलाएंगे दूध और शरबत

रैली में प्रदेश के कोने कोने से आने वाले मेहमानों के लिए दूध और शरबत की व्यवस्था की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों को माने तो दो लाख से ज्यादा लोगों के लिए ये व्यवस्था होगी।