हर क्षेत्र, हर गली और हर घर तक देंगे रैली का निमंत्रण : डॉ. गुप्ता

May 23, 2022

हर क्षेत्र, हर गली और हर घर तक देंगे रैली का निमंत्रण : डॉ. गुप्ता

2024 में बनेगी किसान, मजदूर और आम जनता की सरकार : तंवर

केजरीवाल रैली के जरिए रखेंगे हरियाणा के विकास का ब्लूप्रिंट : तंवर

23 मई , कुरुक्षेत्र रवि पथ :

हरियाणा के स्कूलों की हालत खराब है, अस्पतलाओं में चिकित्सक, दवाइयाँ नहीं है, प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन है, महंगाई चरम पर है, प्रदेश में गुंडाराज है, इस व्यवस्था को बदलने के लिए 29 मई को कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विशाल रैली को संबोधित करेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने नार्थ जोन कार्यालय में कही। वे सोमवार को ‘अब बदलेगा हरियाणा रैली’ का निमंत्रण देने कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का आम आदमी खट्टर सरकार से त्रस्त है। आने वाली 29 मई को प्रदेश भर से लाखों लोग कुरुक्षेत्र रैली में हिस्सा लेंगे और नए वैचारिक और राजनीतिक आगाज में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी को लोग दिल्ली के बाद पंजाब में किए कामों के लिए बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं। इस रैली के लिए प्रदेश और जिले के एक-एक व्यक्ति तक पहुँच कर निमंत्रण दिया जायेगा।
केजरीवाल की रैली से बोखलायी बीजेपी गुंडागर्दी पर उतरी
डॉ. गुप्ता ने कहा कि विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी के जनता का रुझान देख कर घबरायी हुईं हैं। उन्होंने कहा कि 29 मई को ही बीजेपी, कांग्रेस और जजपा ने रैली की घोषणा कर दी है। ये इन पार्टियों की घबराहट को दिखा रहा है। वहीँ बीजेपी पार्टी आम आदमी पार्टी के बैनर और पोस्टर फाड़ कर अपनी गुंडा गर्दी दिखा रही है, आम आदमी पार्टी की रैली अब तक कि प्रदेश की सबसे बड़ी रैली साबित होगी।
जाति और धर्म की राजनीति करती है बीजेपी : डॉ. तंवर
आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर ने कहा कि बीजेपी सरकार जाति और धर्म की राजनीति करती है। आम आदमी पार्टी सभी धर्मो और जाति के लोगों का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ईमानदारी, विकास, शिक्षा और बेहतर चिकित्सा सुविधा की राजनीति करती है। अब बदलेगा हरियाणा रैली को लेकर लोगों में उत्साह है, प्रदेश के एक-एक आम व्यक्ति को रैली का निमंत्रण दिया जायेगा।
प्रदेश सरकार के मंत्री और सांसद खोल रहे भ्रष्टाचार की पोल: डॉ. गुप्ता
डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के सांसद और मंत्री भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से सांसद भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। घोटालों की पोल खोल रहे हैं। सरकार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है। अपने फाइव स्टार ऑफिस तो बना लिए गये हैं, लेकिन शिक्षा और चिकित्सा के लिए कुछ नहीं किया गया, निकाय चुनाव बीजेपी के लिए सेमी-फाइनल साबित होगा। जनता बुरी तरह से सबक सिखाएगी।
कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी, इनका कोई वजूद नहीं: डॉ. गुप्ता
कांग्रेस पार्टी टुकड़ों में बंटी है, इनका कोई वजूद नहीं है। कांग्रेस को हराने के लिए बाहर से चेहरों की जरूरत नहीं है। इनके नेता ही काफी हैं। वहीँ प्रदेश में इतने गुट बने हुए हैं कि पता ही नहीं चलता असली कांग्रेस कौनसी है।
आम जनता और आम लोगों के लिए आशा की किरण आम आदमी पार्टी : चित्रा सरवारा

आम आदमी पार्टी से आम जनता और आम लोग बड़ी आशा की किरण से देख रहे है, आम जनता, युवा और महिला वर्ग पार्टी को बड़ी उमीदों से देख रहे हैं। आप नेता चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, नॉर्थ जोन अध्यक्ष सुखबीर चहल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।