वर्ष 2022 से हिसार शहर में एलीवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ होगा : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

वर्ष 2022 से हिसार शहर में एलीवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ होगा : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

हिसार, 21 दिसंबर  रवि पथ :

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हिसार में यातायात को सुगम बनाने की दिशा में वर्ष 2022 से एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। इस मार्ग के बनने के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर लगने वाले जाम की स्थिति से शहरवासियों को निजात मिलेगी। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल के दौरान मंगलवार को उन्होंने यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हिसार में बनने वाले एलिवेटेड रोड़ की लंबाई 9 किमी. होगी। इस परियोजना पर काम जारी है और डीपीआर बनते ही वर्ष 2022 में इस पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड़ से शहर के लिए प्रवेश व निकास मार्ग भी बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री ने हिसार एयरपोर्ट के नामकरण का प्रस्ताव भी रखा। महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा, हिसार के नामकरण के प्रस्ताव को सदन में सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली और अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।