किसान विजय दिवस के अवसर पर उकलाना में होगा जश्न : राजेश बिठमड़ा

December 10, 2021

किसान विजय दिवस के अवसर पर उकलाना में होगा जश्न : राजेश बिठमड़ा

उकलाना रवि पथ न्यूज़ :

तीन कृषि कानून को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे किसानों ने आखिरकार अपनी जीत दर्ज कर ही दी। जिसको लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। 1 साल से भी अधिक समय से तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान लंबी लड़ाई लड़ रहे थे। किसानों का संघर्ष रंग लाया और सरकार को झुकना पड़ा। इस किसानों की बड़ी जीत को किसान विजय दिवस के रुप में मनाया जाएगा। उकलाना मंडी कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजेश बिठमड़ा ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर व 36 वर्ग के भाईचारे की जीत है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को उकलाना में भी विजय दिवस के रुप में मनाते हुए जश्न मनाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि शिवा पाइप फैक्ट्री पर 11 दिसंबर को कच्चा आढ़ती एसोसिएशन द्वारा एक जलपान कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर सिंघु बॉर्डर से लौटने वाले किसानों का स्वागत एवं धन्यवाद किया जाएगा।