नरेन्द्र मोदी ही देेश को विकसित राष्ट्र बनाने में समक्ष : रणजीत सिंह

April 22, 2024

नरेन्द्र मोदी ही देेश को विकसित राष्ट्र बनाने में समक्ष : रणजीत सिंह

भाजपा उम्मीदवार ने किया हांसी क्षेत्र का दौरा-

हिसार रवि पथ :

हिसार लोकसभा क्षेत्र सेे भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सक्षम है। उन्होंने जनता के समक्ष देश को विकसित बनाने का जो प्रारूप रखा है, उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है।
रणजीत सिंह सोमवार को हांसी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में प्रचार अभियान चलाकर वोटों की अपील कर रहे थे। कुंभा में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सराकर ने पिछले 10 वर्षों के दौरान जो कार्य किए हैं, वे ऐतिहासिक है। डबल इंजन की सरकार होने का यही फायदा है कि केन्द्र से मिली ग्रांट का सही उपयोग हो और जनता के खून पसीने की कमाई का पैसा सही जगह पर लगे। भाजपा सरकार ने इसी सोच के साथ देश व प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी है।
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए हांसी विधायक विनोद भ्याणा ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए भाजपा ने देश व प्रदेश में जितने विकास कार्य करवाएं हैं वोे एक उदाहरण है। इसके अलावा हर वर्ग के ​कल्याण के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू की, जिनका इन वर्गों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की भारी मतों से जीत होगी।
भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि पार्टी उम्मीदवार रणजीत सिंह सोमवार को हांसी विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों का दौरा किया। इनमें मुख्य रूप से हांसी सब्जी मंडी, कुंभा, खरकड़ी व गढ़ी सहित शहर के कई क्षेत्र शामिल हैं। हर जगह उन्हें पूरा समर्थन मिला। इस दौरान उनके साथ जिला महामंत्री अशोक सैनी व धर्मवीर रतेरिया सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Tags: , , , ,