वाह जी वाह आप इसको विकसित भारत कहते हैं : संदीप सिहाग

December 18, 2023

वाह जी वाह आप इसको विकसित भारत कहते हैं : संदीप सिहाग

चोर, लूटेरों की भ्रष्ट सरकार हैं भाजपा : सिहाग

हिसार रवि पथ न्यूज:

युवा कांग्रेस जिला हिसार इकाई के युवा प्रवक्ता संदीप सिहाग उर्फ जैकी ने भाजपा पार्टी की संकल्प विकसित भारत यात्रा पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा हाईकमान तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि किसान और जवान दोनों देश की रीड की हड्डी होते हैं। देश के लिए आपके विकसित भारत में किसान और जवानों की क्या हालत है यह आपको बखूबी पता है। देश का उज्जवल भविष्य हमारे नौजवान बच्चे जो आर्मी के लिए दिन रात तैयारी करते हैं उनका भविष्य अंधकार में धकेल दिया इस सरकार ने अग्नि वीर योजना लागू करके वह अग्नि वीर योजना जिसमें अगर जवान शहीद होता है तो उसको शहीदी का दर्जा भी नहीं मिलता। संदीप ने कहा कि रही बात किसानों की काले कानून के विरोध में 750 किसानों की जान चली गई, महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, महिलाओं के ऊपर लाठी चार्ज हुआ तब आपने एक बार भी सरकार के बारे में नहीं बोला और आज बोल रहे हो। सिहाग ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में किसान की चाहे कौन सी भी फसल की बिजाई का समय हो तो ना टाइम पर खाद मिलता है ना बीज मिलता है। भाजपा पार्टी को ज्ञात भी नही कि किसानों की इतनी बुरी हालत क्यों होती है। लाइन में लगाकर दो-दो बैग खाद के भी टाइम पर नहीं मिलते वह भी ब्लैक में मिलता है जिसमें सरकार की मिली भगत होती है और कालाबजारी पर रोक तक नहीं लगा पाई आपकी सरकार दस साल में। युवा कांग्रेस प्रवक्ता बोले किसान की किसी भी फसल का मुआवजा टाइम पर नहीं मिलता जो किसान खुद संघर्ष करके धरने पर बैठकर बड़ी मुस्क्कत के साथ सरकार से महीनों लड़ाई लड़कर लेते है और आप बोल रहे हो विकसित भारत का संकल्प किया है। हमारे बच्चे दिन-रात मेहनत करके नौकरी के लिए तैयारी करते हैं जब पेपर का टाईम आता है या तो पेपर लीक होता है या पेपर रद्द कर दिया जाता है इसको बोलते हैं विकसित भारत। पूरे देश में तानाशाह की नीति से यह सरकार काम कर रही है। यह सरकार चोरों की सरकार है लुटेरों की सरकार है भ्रष्ट सरकार है।

Tags: , , ,