खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है : डॉ. सतीश भारती

December 18, 2023

खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है : डॉ. सतीश भारती

खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए: जीवन कुमार रत्ता

उकलाना रवि पथ न्यूज :

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना में इंटर हाउस रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्राओं के लिए आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सभी सदनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रस्साकस्सी लड़कों की प्रतियोगिता में मेरीगोल्ड सदन और जैस्मिन सदन फाइनल में पहुंचे और इसमें जैस्मिन सदन पहले स्थान पर रहा और मेरीगोल्ड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों की रस्साकस्सी प्रतियोगिता में मेरीगोल्ड और जैस्मिन सदन फाइनल में पहुंचे इनमें से मेरीगोल्ड सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया व जैस्मिन सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर सतीश भारती ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया एवं बताया कि खेल हमारे जीवन की आधारशिला होते हैं, जिससे हमारा मन शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। विद्यालय के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉक्टर जीवन कुमार रत्ता ने भी विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए विद्यालय के कोच चिन्ना सिंह, कैलाश कुमार ,और सर्वजीत कौर व सभी शिक्षकों को बधाई दी।

Tags: , ,