जींद के विधायक कृष्ण लाल मिढ़ा के प्रयासों से जिला को मिली कई विकास कार्यों की मंजूरी

March 19, 2021

जींद के विधायक कृष्ण लाल मिढ़ा के प्रयासों से जिला को मिली कई विकास कार्यों की मंजूरी

जींद- हांसी,जींद- कैथल तथा जींद- भिवानी सडक़ को बनाया जाएगा चार मार्गीय

चारों रेलवे लाईनों को शिफ्ट कर पाण्डु- पिण्डारा में स्थापित किया जाएगा रेलवे जंक्शन

फसलों की खरीद के लिए मनोहरपूर गांव में बनाया जाएगा परचेज सैंटर : कृष्ण लाल मिढ़ा

जींद 19 मार्च रवि पथ :

जींद हलके के विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा ने कहा कि चारों रेल लाईनों को शिफ्ट कर पाण्डु- पिण्डारा गांव में रेलवे जंक्शन स्थापित करवाया जाएगा। इस विकास परियोजना के लिए लगभग 216 करोड़ रुपए की राशि का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जींद- हांसी, जींद- कैथल व जींद- भिवानी रोड़ को चार मार्गीय बनाया जाएगा।
श्री कृष्ण लाल मिढ़ा ने यह जानकारी उनके निवास पर आयोजित हुई प्रैस वार्ता को सम्बोन्धित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जींद जिला के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है, इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने पर लोगों को अनेक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जयन्ती देवी मन्दिर के सामने बनी अस्थाई नंदीशाला को यहां से शिफ्ट किया जाएगा और यहां लोगों की मांग के अनुरूप पार्क व कम्यूनिटी सैंटर विकसित किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा इन विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन दोनों विकास परियोजनाओं का शहर की 5० हजार आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हलके के किसानों को फसल बिक्री की सुविधा आसपास मुहैया करवाने के उद्देश्य के दृष्टिगत मनोहरपुर गांव में परचेज सैंटर स्थापित करवाया जाएगा। इस विकास परियोजनाओं को भी राज्य सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परचेज सैंटर का निर्माण कार्य वित्त वर्ष 2०21-22 में पूर्ण करने का लक्ष्य भी निर्धारित कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जाजवान, ढाण्डा खेड़ी, ईंटल खुर्द, ईंटल कलां, संगतपूरा तथा जुलानी गांवों की 22०० एकड़ जमीन को सिंचिंत करने के लिए सुक्ष्म सिंचाई योजना के तहत कवर किया जाएगा। इस विकास परियोजना को जल्द सिरे चढ़ाने के लिए एग्रीमैंट का कार्य भी पूर्ण हो गया है। राज्य सरकार द्वारा इस विकास परियोजना के लिए 22 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की बाल भवन सडक़ पर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करवाने के लिए नगर परिषद द्वारा बिजली विभाग को 17 लाख रुपए की राशि सौंप दी गई है, जल्द ही ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का कार्य शुरू हो जाएगा। रोहतक रोड़ का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। पटियाला चौंक से रेलवे रोड़ का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया गया है। शहर की अर्बन एस्टेट, डिफैंस कॉलोनी सहित बाल्मिकी बस्ती,विश्वकर्मा मंदिर, न्यू कृष्णा कॉलोनी, भिवानी रोड़, बुढ़ा बाबा बस्ती, धानक माहौला से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके लिए अर्बन एस्टेट वाले राईजिंग मैन लाईन को बदलने के लिए 225 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
रानी तालाब पर स्थापित होगा एक सौ फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज : विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा ने कहा कि जींद के एतिहासिक रानी तालाब पर एक सौ फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करवाया जाएगा। शहर के चौंकों का जीर्णोद्वार करवाया जाएगा। इनमें देवीलाल चौंक, अम्बेडकर चौंक, एक रुपए चौंक, पटियाला चौंक, कबीर चौंक तथा मदन लाल ढिगड़ा चौंक शामिल है। जिन चौंकों का जीर्णोंद्वारा होगा उन सात से आठ लाख तथा जो चौंक नए बनेगे उन पर 24-24 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी की सब्जी मंडी से जगत क्रांति कार्यालय की और जाने वाली सडक़ तथा आरा रोड़ वाली सडक़ को भी बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा रखा गया बजट बहुत ही सराहनीय है। जींद जिला को इस बजट में कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है, इसके लिए उन्होंने जींद हलके के लोगों की और से मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बीजेपी के शहरी मंडल अध्यक्ष जसबीर सैनी,जयंती मंडल अध्यक्ष संजय धवन, ग्रामीण के कृष्ण अहलावत,बबलू गोयल,कुलदीप, रविन्द्र खुंगा,निजी सचिव मोहित शर्मा व कई पदाधिकारी मौजूद रहे।