उकलाना नई अनाज मंडी में जलाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के 10 सांसदों का पुतला

October 25, 2020

उकलाना नई अनाज मंडी में जलाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के 10 सांसदों का पुतला

उकलाना रवि पथ न्यूज़ :

किसानों के विभिन्न संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आज उकलाना की नई अनाज मंडी में किसानों के समर्थन में जुलूस निकाला और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन अध्यादेशों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, सुरेंद्र लितानी, सतीश बिठमड़ा, भूप सिंह नया गांव, मिया सिंह कामरेड, मोलड़ राम आर्य, कपिल श्योराण, सन्नी सुरेवाला, दयानन्द चमारखेड़ा, रमेश कुमार, नरेश सुरेवाला, अमरजीत किनाला, धर्म सिंह लितानी, दर्शन सिंह गिल, कृष्ण कुमार सहित अनेक किसान नेता भी मौजूद रहे।

उकलाना की नई अनाज मंडी में विजयदशमी दशहरे के पर्व पर बुराई का प्रतीक समझते हुए 3 किसानों के खिलाफ लाए गए अध्यादेश का विरोध जताते हुए किसानों ने नरेंद्र मोदी और हरियाणा के 10 सांसदों का पुतला जलाया।

किसानों ने हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार के मुर्दाबाद के जम कर नारे लगाए।
निर्धारित समय के अनुसार किसान 11 बजे नई अनाज मंडी में इकट्ठे हुए और उसके बाद पुतले की अर्थी बनाकर पूरी नई अनाज मंडी का चक्कर लगाया।

उसके बाद नई अनाज मंडी के मेन गेट पर किसानों ने अपने अपने विचार रखे और केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए।
नई अनाज मंडी के मेन गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। दोपहर 1 बजे किसानों ने नरेंद्र मोदी और हरियाणा के 10 सांसदों का पुतला जलाया।
किसानों ने कहा कि जिस प्रकार से रावण बुराई का प्रतीक था ठीक उसी प्रकार केंद्र की सरकार और हरियाणा के 10 सांसद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बुराई का प्रतीक बन चुके है और केंद्र व हरियाणा की सरकार किसान विरोधी बन गई है। इसलिए विजयदशमी के इस पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत को मानते हुए तीन अध्यादेश के खिलाफ पुतला जलाया गया है।