नए मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्साहित है उकलाना के लोग : बहादुर नंगथला

April 7, 2024

नए मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्साहित है उकलाना के लोग : बहादुर नंगथला

हिसार सहित हरियाणा में सभी सीटों पर खिलेगा कमल : बहादुर सिंह

उकलाना रवि पथ न्यूज :

9 अप्रैल को उकलाना में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित रैली को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन में भारी उत्साह है। उकलाना हलके के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोग भी नए मुख्यमंत्री का स्वागत बड़े उत्साह के साथ करेंगे। यह बात भाजपा पार्टी के एससी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह ने जारी विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी हरियाणा में सभी लोकसभा सीटों पर कमल का फूल खिलेगा। बहादुर सिंह ने कहा कि हिसार से भाजपा पार्टी के प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के समर्थन में उकलाना में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में भारी जन समूह उमड़ेगा। इस रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए लोगों से वोटो की अपील करेंगे और भाजपा सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि हलका उकलाना से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला की भारी मतों से जीत होगी ।उन्होंने कहा कि रणजीत चौटाला हिसार लोकसभा से सांसद बनकर नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।

Tags: , , , ,