लाडली वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने पर्वतारोही रीना भाटी को किया सम्मानित

February 10, 2024

लाडली वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने पर्वतारोही रीना भाटी को किया सम्मानित

रीना माउंट एल्ब्रुश को पश्चिम और पूर्व की ओर से फतह करने वाली पहली भारतीय महिला

हिसार रवि पथ न्यूज :

लाडली वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने उकलाना के बालक निवासी हिमपुत्री पर्वतारोही रीना भट्टी को पर्वतारोहण में उपलब्धियां प्राप्त करने पर सम्मानित किया। यूटी कांगड़ी विंटर लद्दाख कांगड़ी शिखर जिसकी ऊंचाई 6070 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने के साथ एक और नई उपलब्धि प्राप्त करने पर ट्रस्ट के संस्थापक अनिल सिंगला मंगाली वाले, सजग के प्रदेशाध्यक्ष वास्तु आर्किटेक्ट सत्यपाल अग्रवाल व सेक्टर 9-11 के प्रधान प्रवीण जैन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रीना माउंट एल्ब्रुश को पश्चिम 5642 मीटर और पूर्व 5621 मीटर की ओर से फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी। 70 घंटे में दो सबसे ऊंची चोटियों माउंट कांग यात्से 6270 मीटर और माउंट डेजो जांगो वेस्ट फेस 6240 मीटर पर चढ़ने वाली पहली राज्य महिला बनी। 10000 पुशअप्स करने पर ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सम्मानित किया। नेपाल स्थित विश्व की सबसे ऊंची तकनीकी चोटी माउंट अम्मा डबलम 6812 मीटर पर केवल 5 दिनों में चढ़ने वाली हरियाणा की पहली राज्य महिला बनी।

Tags: , , , ,