भाजपा ही देश को मजबूत व हर वर्ग की हितैषी सरकार देने में सक्षम : रणजीत चौटाला

April 27, 2024

भाजपा ही देश को मजबूत व हर वर्ग की हितैषी सरकार देने में सक्षम : रणजीत चौटाला

महाबीर कॉलोनी चांदनी चौक में कार्यक्रम करके भाजपा उम्मीदवार ने मांगे वोेट-

हिसार रवि पथ :

हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने कहा है कि केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए जन-जन की आवाज आ रही है। हर नागरिक को लगता है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही देश को मजबूत व हर वर्ग की हितैषी सरकार दे सकत है।
रणजीत सिंह चौटाला अपने जनसंपर्क अभियान के तहत शहर की महाबीर कॉलोनी के चांदनी चौक में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सैनी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में पार्टी के अनेक नेताओं ने शामिल होकर भाजपा उम्मीदवार को जिताने का आह्वान किया। रणजीत सिंह ने कहा कि अपने 10 वर्ष के शासनकाल में केन्द्र की भाजपा सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इनको देखते हुए जनता भी समझ चुकी है कि जो काम कांग्रेस अपने 50-60 वर्ष के शासनकाल में नहीं कर पाई, वह कार्य मोदी सरकार ने 10 साल में ​कर दिखाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें 400 पार का नारा दिया है और एक-एक कार्यकर्ता को यह नारा सार्थक करने की दिशा में अपना कर्तव्य निभाना है।
भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि हर क्षेत्र में हर वर्ग में भाजपा उम्मीदवार को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, हिसार लोकसभा संयोजक रवि सैनी, निगरानी समिति लोकसभा अध्यक्ष मनदीप मलिक, जिला महामंत्री अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार रेवड़ी, लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, संयोजक अरुण दत्त शर्मा, हिसार विधानसभा चुनाव प्रबंधन प्रमुख रामचंद्र गुप्ता, लोकसभा मीडिया सह प्रभारी महेंद्र सिंह पानू, सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार इंदौरा, विस्तारक लखमी चंद, सुरेन्द्र सैनी, ईश्वर नाटा, विजय खटक, अंबिका प्रसाद, सुनील सैनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा चावरिया, रवि जांगड़ा, विनय कुमार, हंसराज, सुशील कुमार, बूथ अध्यक्ष शेर सिंह वर्मा, सुरेश सैनी, पवन कुमार, इंद्रजीत, विनय सर्वेश, राधेश्याम सोनी, रामसिंह सैनी, लीलूराम फौजी, हवासिंह सैनी, सुरजीत सैनी, रमेश पवार, छाजूराम शर्मा, हंसराज यादव, रणजीत सिंह, दीपमाला, मनोज, त्रिलोक, शेरसिंह वर्मा, चेतराम सैनी, सुरेश सैनी, रमेश कुमार, आनंद सैनी, वीरेंद्र बिट्टू, विनोद चराया, शिवशंकर वर्मा, अनिल मेहता, सुशील सैनी, विनय रोहिल्ला, उपेंद्र सोनी, विकास सातरोड़िया, महेंद्र बंसल, सरफरान खान, इंद्रजीत, पवन कुमार, सुनील कुमार, सूबेदार, तिलकराज, रामकुमार सैनी, रतन हलवाई, सतवीर सैनी, सूरजभान सैनी, संजय सैनी, वेद लम्बरी, सुमित्रा, सावित्री, अंगूरी, राजबाला, किरण, सरोज, अशोक, राहुल, सहदेव, रामअवतार, प्रदीप प्रधान, ललित सैनी, सिंटू सैनी, सूबे हलवाई, शिवकुमार, चमन सैनी, हरीश सहित अन्य गणमान्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

Tags: , , ,