वॉइस अध्यक्ष ने छोड़ी भाजपा कांग्रेस में शामिल कुमारी सैलजा ने किया स्वागत, कहा —पूरा मिलेगा मान सम्मान

April 27, 2024

वॉइस अध्यक्ष ने छोड़ी भाजपा कांग्रेस में शामिल कुमारी सैलजा ने किया स्वागत, कहा —पूरा मिलेगा मान सम्मान

हलका उकलाना में बीजेपी को लगा दूसरा बड़ा झटका

उकलाना रवि पथ न्यूज :

एक और जहा लोकसभा चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है वहीं बीजेपी पार्टी को पार्टी छोड़ने वाले झटके पर झटका दिये जा रहे हैं। अग्रोहा ब्लॉक के ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन राजकुमार ने बीजेपी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। राजकुमार बीजेपी के पंचायती राज अग्रोहा के मंडल अध्यक्ष थे। वॉइस चेयरमेन राजकुमार बीजेपी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए है। हिसार निवास स्थान पर कुमारी सैलजा ने उनका कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी का पटका पहनकर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई। कुमारी सैलजा ने कहा कि वाइस चेयरमैन राजकुमार और उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है और उन्हें पूरा मान सम्मान पार्टी की ओर से दिया जाएगा। आपको बता दें कि राजकुमार ब्लॉक समिति अग्रोहा के वॉइस चेयरमेन के साथ-साथ भाजपा पार्टी के पंचायती राज के मंडल अध्यक्ष तथा करनी सेना के हिसार जिला प्रभारी रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता संदीप उर्फ जैकी सिहाग ने भी पार्टी में शामिल होने पर वॉइस चेयरमैन राजकुमार का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है ।युवा नेता लगातार अन्य दल छोड़कर युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। राजकुमार के कांग्रेस पार्टी में ज्वाइन करने में संदीप सिहाग का अहम योगदान रहा है। वॉइस अध्यक्ष राजकुमार से पहले उकलाना हल्का में नगर पालिका उकलाना की पूर्व चेयरपर्सन गुड्डी देवी के पति घनश्याम ओड ने भी बीजेपी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था।सिहाग ने कहा कि नए साथियों के कांग्रेस के साथ जुड़ने से कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Tags: , , , ,