उकलाना की समरस विजय संकल्प रैली ने विरोधियों के मुंह पर जड़ा ताला : बहादुर नंगथला

April 10, 2024

उकलाना की समरस विजय संकल्प रैली ने विरोधियों के मुंह पर जड़ा ताला : बहादुर नंगथला

उकलाना रैली में उमड़े जन सैलाब का जताया आभार

उकलाना रवि पथ न्यूज :

उकलाना में आयोजित भाजपा की समरस विजय संकल्प रैली में उमड़े जन सैलाब का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता ,ओड समाज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एससी मोर्चा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बहादुर नंगथला ने कहा कि जो लोग रैली में भीड़ को लेकर तरह-तरह की बातें बना रहे थे उनके मुंह पर ताला जड़ने का काम इस रैली में उमड़े जनसैलाब ने किया है। बहादुर सिंह नंगथला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पिछले साढ़े 9 साल के कार्यकाल और प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लोकप्रियता तथा हिसार से भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह की साफ छवि के कारण आज विरोधियों की बोलती बंद हो गई। बहादुर सिंह ने कहा कि हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं में उत्साह है उसको देखते हुए अब कोई संशय नहीं रहा कि हरियाणा में भाजपा 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतकर फिर से नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेगी।

Tags: , , , ,