युवाओं के शामिल होने से भाजपा को मिलेगी और मजबूती : मुख्यमंत्री

April 10, 2024

युवाओं के शामिल होने से भाजपा को मिलेगी और मजबूती : मुख्यमंत्री

युवा कार्यकर्ता पार्टी और नेता की रीड की हड्डी : रणजीत चौटाला

खेदड़ निवासी अनिल सहारण अपने सैकड़ो साथियों के साथ भाजपा में शामिल

उकलाना रवि पथ न्यूज :

उकलाना में आयोजित समरस विजय संकल्प रैली में खेदड़ निवासी अनिल सहारण अपने सैकड़ो साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। अनिल सहारण एवं उनके साथियों का प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं के भाजपा पार्टी में शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। रणजीत चौटाला के समर्थक अनिल सहारण विधिवत रूप से अपने साथियों के साथ कल उकलाना रैली में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा पार्टी में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने अनिल एवम उनकी पूरी टीम के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी और नेता की रीड की हड्डी होते है। रवि पथ से बातचीत के दौरान रणजीत चौटाला ने बताया कि युवाओं के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा हिसार लोकसभा से कमल का फूल मिलेगा।

किसी पार्टी से कोई उम्मीदवार आए जीत रणजीत चौटाला की होगी : अनिल सहारण

अपने साथियों के साथ भाजपा पार्टी शामिल होने के उपरांत भाजपा युवा नेता अनिल सहारण ने कहा कि हिसार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला भारी मतों से विजयी होंगे। रवि पथ से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी से कोई उम्मीदवार आए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि रणजीत चौटाला लाखों वोटो से हिसार लोकसभा से जीत कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

विगत हुई खेदड़ की जनसभा की उकलाना रैली में भी हुई चर्चा

उकलाना में आयोजित समरस विजय संकल्प रैली से पहले खेदड़ गांव में एक जनसभा आयोजित की गई। इस रैली में अनिल सहारण और उसकी टीम ने भी खूब मेहनत की थी जो रंग लाई। खेदड़ जनसभा की चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला ने उकलाना रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेदड़ गांव में आयोजित जनसभा ने किस प्रकार से रैली का रूप ले लिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों में विश्वास करते हुए लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं जिससे साफ लगता है कि इस बार भाजपा 400 पार होगी।

Tags: , , , ,