एक पौधा लगाये और उसके देखभाल की जिम्मेदारी उठाये शहरवासी – महापौर गौतम सरदाना

June 4, 2021

एक पौधा लगाये और उसके देखभाल की जिम्मेदारी उठाये शहरवासी – महापौर गौतम सरदाना

ग्रीन ग्लोबल ग्रुप संस्था के साथ महापौर ने किया पौधारोपण

हिसार   4 जून रवि पथ :

ग्रीन ग्लोबल ग्रुप शहर को हरा भरा बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। 3 जून से एक सप्ताह के लिये पर्यावरण दिवस मनाने और 1150 पौधे लगाने का ग्रुप ने निर्णय लिया है। शुक्रवार को महापौर गौतम सरदाना अपने बेटे मेघव के साथ मिलगेट स्थित जिंदल पार्क की ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण कर ग्रीन ग्लोबल ग्रुप के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, पार्षद मनोहर लाल, पार्षद जयप्रकाश, ग्रीन ग्लोबल ग्रुप से हरिसिंह व खजानाराम उपस्थित रहे।
महापौर गौतम सरदाना ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिये पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। हम सभी को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिये और उसकी देखभाल करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि ग्रीन ग्लोबल ग्रुप हरिसिंह व उनसे साथी पेड़ लगाने का सराहनीय कार्य कर रहे है और उनकी देखभाल कर रहे है। इसी का परिणाम है कि आज ग्रुप के लगाये 5 हजार पौधों से मिलगेट रोड, हवाई अड्डा रोड हरा भरा हो गया है। शहरवासियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये और शहर को हरा भरा बनाये।


ग्रीन ग्लोबल ग्रुप से हरिसिंह ने कहा कि ग्रुप के पिछले दो वर्षों में लगाये पांच से 6 हजार पौधे आज हरे भरे है और कई पौधे पेड़ बनते जा रहे हैं। शहर को हरा भरा बनाने के लिये प्रत्येक आदमी को उठकर आगे आना होगा और जिम्मेदारी उठानी होगी। जब हमारी संस्था बिना कोई आर्थिक मदद के मिलगेट एरिया को हरा भरा बना सकती है तो शहरवासी क्या कुछ नहीं कर सकते है। नगर निगम प्रशासन और शहर की संस्थाएं मिलकर कार्य करें तो वह दिन दूर नहीं होगा जब हमारा हिसार ग्रीन हिसार कहलाएगा। इस अवसर पर ग्रीन ग्लोबल ग्रुप से माया देवी, सौरभ सेहरावत,राजकुमार, दीपक जेबीटी, रवि गर्ग, सोनू कांगडा आदि मौजू