प्रिया चौधरी को आम आदमी पार्टी महिला विंग सह प्रभारी नियुक्त किया

May 5, 2022

प्रिया चौधरी को आम आदमी पार्टी महिला विंग सह प्रभारी नियुक्त किया

रवि पथ न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को प्रिया चौधरी को आम आदमी पार्टी हरियाणा महिला विंग के सह प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया। गौरतलब है कि प्रिया चौधरी इससे पूर्व भाजपा में दिल्ली प्रदेश महिला संगठन में मंत्री थीं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय में उपाध्यक्ष भी रही है और बीजेपी की नेशनल मीडिया पैनलिस्ट भी रही हैं। काफी तेजतर्रार और मुखर नेता मानी जाने वाली प्रिया चौधरी के आम आदमी पार्टी के जुड़ने से आम आदमी पार्टी हरियाणा महिला विंग को काफी मजबूती मिलेगी। इनकी नियुक्ति पर प्रदेश महिला विंग से जुड़ी सभी पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। साथ ही प्रिया चौधरी ने भी कहा है कि प्रदेश से जुड़े सभी मुद्दे महिला इकाई जोर—शोर से उठाएगी और आम आदमी पार्टी से प्रदेश की महिलाओं को जोड़ने का काम किया जायेगा। साथ ही उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने का काम करेंगी और संगठन की मजबूती के लिए खूब मेहनत करेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 3 महीने में प्रदेश में एक मजबूत संगठन बनाने का काम किया जायेगा। जल्द ही महिला प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति भी की जाएगी और प्रत्येक जिला में भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नियुक्त कर संगठन को विस्तार देने का काम करेंगे।