विधानसभा उकलाना एक नजर- ताज खबर

January 11, 2024

उकलाना/रवि पथ :

आमजन की सेवा करना ही मेरा कर्तव्य : सांसद बृजेंद्र

सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी का संस्कारवान होना भी बहुत जरूरी है। कर्तव्य किसी भी व्यक्ति के लिए नैतिक या वैधानिक जिम्मेदारी है, जिसका पालन सभी को अपने देश व समाज के लिए करना चाहिए। ऐसे में प्रत्येक नागरिक देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा कि उनके घर के द्वार सदैव सभी के लिए खुले हुए है तथा वे आमजन की सेवा के लिए राजनीति में आए है, यहीं उनका कर्तव्य व धर्म भी है। सांसद बृजेंद्र सिंह उकलाना हल्के के गांव सुरेवाला में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। सांसद ने गांव की लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर आदि उपकरण देने की घोषणा भी की। सांसद ने आमजन की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को उनका शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। संवाद

उकलाना

85 साल के इन्द्र सहारण और 72 वर्षीय शांति देवी दौड़ीं सबसे तेज

ग्राम पंचायत जगाण व सुभाष चंद्र फाउंडेशन तत्वावधान में एक दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी मुकेश ढाका ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच शमशेर सिंह ढाका ने की। विशिष्ट अतिथि विरेंद्र मलिक व अनिता मलिक रहे। प्रतियोगिता के 80 आयु वर्ग से ऊपर के बुजुर्गों में 85 वर्ष के इन्द्र सहारण प्रथम स्थान व रामस्वरूप ढाका दूसरे स्थान पर रहे। लड़कों की रिले रेस में विकास की टीम प्रथम, शमशेर की टीम दूसरे स्थान पर रही।महिलाओं में 70 आयु वर्ग से अधिक की बुजुर्गों में 72 वर्षीय शान्ति देवी प्रथम, 73 वर्षीय कृष्णा देवी दूसरे स्थान पर रही। मटका दौड़ में सुमन प्रथम व कविता दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों की रिले रेस में गीतिका की टीम प्रथम, सुमन की टीम दूसरे स्थान पर रही। कोच रोहतास जांगड़ा, विकास ढाका, कुलदीप, उमेद, रामेश्वर सहारण ढाका, कृष्ण, जगदीश जांगड़ा, बजीर, प्रताप सिंह शर्मा, मंगल सिंह, राकेश, कविता समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

उकलाना

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कल अग्रोहा में रक्तदान शिविर

गौ पुत्र सेना अग्रोहा द्वारा ओ३म् लाइब्रेरी में सुनील क्रांतिकारी की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निःशुल्क रक्तदान शिविर 12 जनवरी को सुबह 9 बजे किया जाएगा। गौ पुत्र सुनील क्रांतिकारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती को प्रति वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अमनदीप कुलेरी, गुरमीत चौहान, शुभम, गौरव चौहान, प्रवीन कुमार, मंदीप किरमारा, संजय रलिया, शिव रलिया, मीनू, गंगा, रेखा, कविता, अमनप्रीत, संजय कांगड़ा, प्रमोद स्वामी, गोविंद सहाराण, नवीन फुलभाटी उपस्थित रहे।

उकलाना

सांसद ने उकलाना में सुनीं समस्याएं

सांसद बृजेंद्र सिंह ने उकलाना हलके के गांव सुरेवाला में सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान सांसद ने गांव की लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर आदि उपकरण देने की घोषणा भी की। इसके उपरांत सांसद ने आमजन की समस्याएं भी सुनी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए संसाधनों की पूर्ति के साथ-साथ युवा पीढ़ी का संस्कारवान
होना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य किसी भी व्यक्ति के लिए नैतिक या वैधानिक जिम्मेदारी है, जिसका पालन सभी को अपने देश व समाज के लिए करना चाहिए। इस मौके पर प्रवक्ता अशोक सिवाच, मंडल अध्यक्ष सुमित धमीजा, सरपंच जयपाल, अमीर प्रधान, बिठमडा ब्लाक समिति के अध्यक्ष राजवीर पातड़, सीमा गैबीपुर, करतार वाल्मीकि, डा. देशराज व राजवीर वर्मा आदि मौजूद रहे।

Tags: , , , , ,