मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले पंजाब भाजपा नेता कवंर वीर सिंह टोहड़ा

May 19, 2022

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले पंजाब भाजपा नेता कवंर वीर सिंह टोहड़ा

प्रदेश सरकार द्वारा पानीपत में मनाए गुरु तेग बहादुर जी के 400 सालाना प्रकाश पर्व के लिए किया धन्यवाद।

हरियाणा में सिख समुदायों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी हुई चर्चा

चंडीगढ़, 19 मई 2022 रवि पथ ;

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता कवंर वीर सिंह टोहड़ा ने वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की । उन्होंने सरकार द्वारा हरियाणा के पानीपत में गुरु तेग बहादुर जी के 400 सालाना प्रकाश पर्व मनाए जाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया । गौरतलब है कि कवंर वीर सिंह टोहड़ा पंजाब के बड़े सिख नेता है, उनकी माता वर्तमान में एस जी पी सी की सदस्य है । मुख्यमंत्री से मुलाकात में टोहड़ा ने हरियाणा में सिख समुदाय के लिए चल रही योजनाओं के बारे में भी चर्चा की । उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के महापुरुषों के प्रति आदर भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का व्यक्तित्व अनोखा है वे सभी पंथ और सम्प्रदायों को एक समान आदर देते है l इस अवसर पर उनके साथ भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे भी विशेष रूप से मौजूद रहे l