भाजपा में महिलाओं को मिलता है पूरा मान-सम्मान :—सुमित्रा चौहान

June 27, 2021

भाजपा में महिलाओं को मिलता है पूरा मान-सम्मान :—सुमित्रा चौहान

आधी आबादी पूरा हक”भाजपा ने महिलाओं को दिया पूरा सम्मान :—सुमित्रा चौहान

हिसार रवि पथ :

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा चौहान ने आज हिसार में भाजपा नेत्री पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं वर्तमान जिला सचिव गायत्री देवी के निवास स्थान पर पहुंचने पर गायत्री देवी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया व कौशल्या देवी ने उन्हें पगड़ी व अन्य महिलाओं ने फूल-मालाएं पहनाई । गायत्री देवी के निवास पर जलपान के दौरान मीडिया से बात करते हुए सुमित्रा चौहान ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार माननीय नरेंद्र मोदी व हरियाणा में श्री मनोहर लाल व औमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में बहुत ही बढ़िया कार्य कर रही है। हाल ही में देखें तो कोरोना जैसी महामारी पर तत्परता से काबू करके सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया हुआ है। और सरकार इस कार्य में पूर्ण रूप से सफल रही है । सुमित्रा चौहान ने आगे कहा कि भाजपा में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है ।

“आधी आबादी पूरा हक” का नारा भाजपा सरकार ही साकार कर सकती है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रदेश में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और हर मोर्चे पर महिलाएं अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिला मोर्चा सभी मोर्चों में सबसे मजबूत व सशक्त मोर्चा है। सुमित्रा चौहान ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह काम करती है । हमारी प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति संतोष यादव के संगठनात्मक अनुभव का पूरा लाभ हमें मिल रहा है। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जन सेवा में चलाई गई सेवा रसोई,पौधारोपण व अन्य कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस दौरान उन्होंने महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप बहुत बढ़िया कार्य कर रही है और आगे भी इसी प्रकार से जन सेवा के कार्य करती रहे। इस अवसर पर कौशल्या देवी , कांता, रितु, मंजू रानी ,ममता ,अंजू ,कृष्णा, बिमला,नीलम ,शोभा ,रानी , प्रवीण कुमारी ,सोनिया ,पूनम रानी ,खुशी ,किरण देवी ,लक्ष्मी देवी , सरला,विधा देवी,सहित अनेक महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया ।