ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में ब्रेव सोल्स प्राइवेट लिमिटिड खेल महोत्सव 2024 का किया आगाज

January 26, 2024

ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में ब्रेव सोल्स प्राइवेट लिमिटिड खेल महोत्सव 2024 का किया आगाज

रवि पथ उकलाना :

ब्रेव सोल्स प्राईवेट लिमिटेड मोहाली के खेल महोत्सव 2024 का आयोजन ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के श्री रामलाल स्टेडियम में बड़ी धूमधाम से किया गया। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि निशा प्रेजीडेंट डॉ. कुलभूषण शर्मा ने शिरकत की।
विशिष्ट अतिथि में कर्नल ज्ञानप्रकाश पांडे हरियाणा गर्ल्स बटालियन एन. सी. सी. हिसार, हांसी स्वाकी रत्नम रेड बेल्ट कराटे चेन्नई, हरियाणा रोप जम्प एसोषिसन से बीर सिंह आर्या, झज्जर स्टेडियम से वुशु ,कोच प्रदीप कटारिया एवं ऑक्सफोर्ड स्कूल के चेयरमैन डा. सतीश भारती मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ आए हुए मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना के एन. सी. सी. कैडेड के बच्चों ने देशभक्ति गानों पर नृत्य प्रस्तुतियाँ दी एवं दो दिन की आत्मरक्षा ट्रेनिंग कैम्प में सिखे हुए गुरो को सबके सामने करके दिखाया। स्कूल के बच्चों ने डम्बल ड्रीम लेजियम दिखाया । इस कार्यक्रम में 27 स्कूल, र्स्पोट्स क्लब से 433 से अधिक बच्चों ने अलग-अलग 14 खेलों में भाग लिया। अन्डर 14 ग्रुप में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, उकलाना की टीम ए ने प्रथम, एवं टीम बी ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया । अंडर 17 ग्रुप में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की टीम बी ने द्वितीय स्थान एवं आरडीएम सरस्वती पब्लिक स्कूल उकलाना की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 ग्रुप में सर्वोद्य विद्या मन्दिर स्कूल, गैबीपूर ने प्रथम, न्यू सी. आर. स्कूल उकलाना की टीम ने द्वितीय स्थान एंव आर. डी. एम. स्कूल उकलाना की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बास्केट बॉल में अन्डर 17 ग्रुप में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना की टीम प्रथम, अरहम इंटरनेशनल स्कूल बरवाला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में आर. डी. एम. स्कूल की टीम प्रथम एवं ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकस्सी प्रतियोगिता में अंडर 14 ग्रुप में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना की टीम प्रथम एवं ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पिरथला की टीम ने द्वितीय व ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल भूना की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 ग्रुप में कृष्णा देवी गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल उकलाना की टीम प्रथम, आर. डी. एम. स्कूल उकलाना की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रोप सकिपिंग प्रतियोगिता में अंडर 12 ग्रुप में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना के छात्र प्रियांशु ने प्रथम, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल भूना के छात्र माधव ने द्वितीय स्थान, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल भूना के छात्र तरणजोत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 ग्रुप में जम्प रोप एसोसिएशन रोहतक से रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 ग्रुप में जम्प रोप एसोसिएशन रोहतक की छात्रा दिव्या ने प्रथम एवं निक्कि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगा प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल भूना से उम्मीद प्रथम, पूनम ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल भूना से द्वितीय स्थान पर रही। अंडर 14 ग्रुप पल्लवी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना से प्रथम एवं ईशा द्वीतिय स्थान पर रही। एथेलेटिक्स में अंडर 8 में 100 मी. ऑक्फसोर्ड पब्लिक स्कूल बरवाला से ओनित प्रथम एवं गुरूविल द्वीतीय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल भूना से मनकिरत तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 14 लोंग जंप में दी़पक ने प्रथम, समीर द्वीतीय एंव सरताज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में डिस्कस थ्रो अनुज प्रथम, प्रगट द्वितीय एवं मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में श्रम मंत्री अनूप धानक बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Tags: , , ,