पाबड़ा में नवरात्रों के अंतिम दिन सुंदर कांड पाठ साथ कथा का समापन किया

October 4, 2022

पाबड़ा में नवरात्रों के अंतिम दिन सुंदर कांड पाठ साथ कथा का समापन किया

रवि पथ न्यूज़  :

उकलाना मंडी खंड के गांव पावड़ा में नवरात्रों के अंतिम दिन कथावाचक साध्वी सुजाता कृष्ण चंद्र देव जी के द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। देवी मंदिर कमेटी व भक्तों ने मिलकर हवन यज्ञ, कन्या पूजन, कन्याओं एवं ब्राह्मण और साधुओं को भोजन कराया गया। भंडारा लगाया गया। बीते कल अष्टमी की रात को बड़ा हवन यज्ञ किया गया। सुजाता कृष्ण चंद्र ने अपने मुखारविंद से रामकथा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को श्री राम जी के जीवन से सीखना चाहिए कि सादा जीवन सर्वप्रिय होता है। राम जी की सादगी व संघर्ष जैसा ही जीवन जनमानस को खुश देता है। माता मंदिर के प्रधान जगदीश तायल ने बताया कि पूरे नवरात्रों में मंदिर में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। हर रोज हवन यज्ञ किया जाता है। भंडारा लगाया जाता है। उपवास रखने वाले भक्तों के लिए विशेष रुप से प्रसाद बनाया जाता है।

मौके पर प्रधान जगदीश तायल, ताराचंद तायल, महंत आनंद शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, अशोक शास्त्री, बजरंग शास्त्री, उमेद, डॉ विजेंद्र किनाला,पुरुषोत्तम शर्मा, कीर्ति रतन शर्मा संदीप कुंडू फरीदपुर, जगदीश शर्मा खैरी , राजूकुमार कुंडू खैरी,सुनील नारंग, सुमित राडा, नरेश शर्मा, जगदीश खैरी, रमेश फौजी, मेवा सिंह, रामचंद्र वर्मा, कीर्ति रतन शर्मा, सुरेश तायल, आदि आदि मौजूद रहे।