राजकीय महाविद्यालय हिसार में उप पुलिस अधीक्षक  भारती डबास,एचपीएस ने छात्राओं को किया महिला अधिकारों के प्रति जागरूक

February 9, 2021

राजकीय महाविद्यालय हिसार में उप पुलिस अधीक्षक  भारती डबास,एचपीएस ने छात्राओं को किया महिला अधिकारों के प्रति जागरूक
हिसार पुलिस 9 फरवरी 2021  रवि पथ ;

राजकीय महाविद्यालय हिसार में उप पुलिस अधीक्षक  भारती डबास,एचपीएस ने छात्राओं को किया महिला अधिकारों के प्रति जागरूक

उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भारती डबास,एचपीएस ने राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ व एनसीसी आर्मी विंग (गर्ल्स) की ओर से लड़कियों की सुरक्षा व उनके हकों के ऊपर आयोजित एक विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उप पुलिस अधीक्षक महोदया ने छात्राओं को बताया कि हमें अपने अंदर के डर को मिटाने और समाज में अपनी पहचान बनाने की जरूरत है। भारत के संविधान में महिलाओं के पास उत्पीड़न, शादी के दहेज, तलाक, घरेलू हिंसा, बलात्कार और अन्य हिंसा से सुरक्षा पाने के लिए कानूनी अधिकार है और संविधान ने भारत की महिलाओं को समानता, उदारता और सम्मान की गारंटी दी है।
उप पुलिस अधीक्षक महोदया ने एक आम लड़की को पुलिस के द्वारा क्या-क्या सुविधाएं दी जाती है उसके बारे में छात्राओं को अवगत कराया और महिला हेल्पलाइन 1091, दुर्गा शक्ति के बारे में बताया। साथ ही उप पुलिस अधीक्षक महोदया ने छात्राओं को कहा कि सभी अपने जीवन का एक उद्देश्य बनाएं, मेहनत करें।


प्राचार्या  कुसुम सैनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने सुरक्षा और हकों के प्रति सजग रहें।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी  नमिता ने मंच संचालन किया। एनसीसी आर्मी विंग गर्ल्स की प्रभारी लेफ्टिनेंट स्नेह लता भी वहां पर मौजूद रही| उप प्राचार्य डॉक्टर निहाल सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और साथ ही लड़कियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर निरीक्षक सरोज दुर्गा शक्ति इंचार्ज, प्रो.शशि बाला, डॉ सविता, डॉ आशा लता और प्रीति, डॉ सुदेश, रजनी , श्वेता और अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे। |