अपने गिरेबान में झांक कर देखें बलराज सिंह कुंडू : अभय चौटाला

February 7, 2021

अपने गिरेबान में झांक कर देखें बलराज सिंह कुंडू : अभय चौटाला

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीजेपी का एजेंट : अभय सिंह चौटाला

हलका उकलाना के गांव खेदड़ में पहुंचे अभय सिंह चौटाला

गांव खेदड़ में किसान सम्मान समारोह में अभय सिंह चौटाला को किया सम्मानित

उकलाना रवि पथ :

हलका उकलाना के गांव खेदड़ में किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ऐलनाबाद से पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला को सम्मानित किया गया। अभय सिंह चौटाला को पगड़ी, शाल और हल भेंट करके सम्मानित किया गया। अभय सिंह चौटाला ने विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद हलका उकलाना के गांव क्षेत्र में यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभय सिंह चौटाला ने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा वहीं किसानों से आह्वान किया कि यह है किसान आंदोलन और लंबा चलेगा इसलिए मजबूती के साथ किसान आंदोलन को लड़ना है।


बलराज सिंह कुंडू पर बोलते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह अभी बच्चा है और राजनीति में नया नया आया है और निर्दलीय विधायक बलराज सिंह कुंडू को अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए यही उसके लिए सही रहेगा। वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीजेपी का एजेंट है और उसने सुभाष चंद्रा को सांसद बनाने व अपने बेटे को राज्यसभा में भेजने के लिए बीजेपी के सामने समर्पण किया।