खेदड़ गांव का 4 वर्षीय किसान अभी सहारण अभय सिंह को सम्मानित करने पहुंचा
रवि पथ न्यूज़ :
खेदड़ गांव में आयोजित किसान सम्मान समारोह में कुछ समय के लिए स्टेज पर सबकी निगाहें थम सी गई। यह नजारा तब हुआ जब खेदड़ गांव का 4 वर्षीय किसान अभी सहारण किसान एकता जिंदाबाद बोलते हुए अभय सिंह चौटाला की और बढ़ा। 4 वर्षीय अभी सहारण स्टेज पर बैठे इनेलो पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला के पास पहुंचा और उनसे मिला। अभय सिंह चौटाला ने छोटे बच्चे को देखकर अपने पास बुला लिया और गोद में बैठाया।
किसान आंदोलन के चलते अभय सिंह चौटाला ने 27 जनवरी को अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद हलका उकलाना के गांव खेदड़ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ऐलनाबाद से पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला को हल, शाल व पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अनूप सहारण के 4 वर्षीय बेटे अभी ने भी अभय सिंह चौटाला को अपनी ओर से सम्मानित किया जो अपने आप में इस कार्यक्रम का एक विशेष क्षण था।