बूथ समितियों का जल्द किया जाएगा गठन : रणधीर सिंह धीरू

July 30, 2021

बूथ समितियों का जल्द किया जाएगा गठन : रणधीर सिंह धीरू

भाजपा ने विधानसभा बूथ संयोजकों की नियुक्ति की

हिसार रवि पथ न्यूज़ :

भाजपा जिला सचिव एवं जिला बूथ संयोजक रणधीर सिंह धीरू ने पार्टी जिलाध्यक्ष कै. भूपेंद्र, वीरचक्र और जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मुनीष ग्रोवर से विचार विमर्श कर विधानसभा बूथ संयोजकों की घोषणा कर दी है।

जिला बूथ संयोजक रणधीर सिंह धीरू ने बताया कि सुरेश राव तेलनवाली को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र, रामदेव आर्य को नलवा विधानसभा क्षेत्र, अशोक कनोजिया को हांसी विधानसभा क्षेत्र, प्रवीन सैनी को बरवाला विधानसभा क्षेत्र, सुनील वर्मा को हिसार विधानसभा क्षेत्र, जयवीर माजरा को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र व धर्मवीर वर्मा को उकलाना विधानसभा क्षेत्र का संयोजक नियुक्त किया गया है। इनके अलावा राजपाल छान को उकलाना विधानसभा क्षेत्र का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला संयोजक रणधीर सिंह धीरू ने बताया कि जिला में बूथ सीमिति के गठन की कार्यवाही तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा संयोजकों व मंडल अध्यक्षोंं के साथ मिल कर बूथ समितियों का जल्द ही गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए बूथ समिति पार्टी संगठन की सबसे अहम कड़ी है और इस कड़ी को जिला में मजबूत करने का काम किया जाएगा।