भाजपा सरकार ने महिलाओं को बढ़ाया मान व सम्मान : गायत्री देवी

December 5, 2020

भाजपा सरकार ने महिलाओं को बढ़ाया मान व सम्मान :—गायत्री देवी

रवि पथ 5 दिसम्बर :  हिसार में गायत्री देवी जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा हिसार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय हिसार में किया गया ।जिसमें अनेक महिला

जिला पदाधिकारीयों व मण्डल पदाधिकारीयों ने भाग लिया ।बैठक में जानकारी देते हुए गायत्री देवी जिला अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को पंचायतों व नगर निकाय में 50% आरक्षण दिए जाने पर 13 दिसंबर को पानीपत में होने वाली धन्यवाद रैली के लिए महिलाओं से आह्वान किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस धन्यवाद रैली का हिस्सा बने तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ जी का धन्यवाद करें ।गायत्री देवी ने कहा कि महिला मोर्चा सभी मोर्चों में अग्रणीय रहता है तथा वह पार्टी कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है । उन्होंने कहा कि कुल आबादी का 50% हिस्सा होने के कारण महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण सम्मान देने का कार्य किया है ।

इसके अलावा भी भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने तथा मुख्यमन्त्री श्री मनोहर लाल ने महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करके महिलाओं को स्वावलंबी व शसक्त बनाने का कार्य किया है ।इस अवसर पर श्रीमती सीमा गैबीपुर ,सरोज सिहाग ,सुनीता रेड्डू ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला स्तर पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने में गायत्री देवी का अहम योगदान रहा है। इनके अलावा ममता रानी, सुषमा नागपाल सुमित्रा भादू , कृष्ण पातड़,रवीना, दुर्गा देवी ,पिंकी शर्मा ,किरण यादव ,सीमा चावरिया, कमलेश ,कविता, सुमन ,मंजू ,प्रवीण, सुशीला, पूजा, निशा, प्रीति, सीमा ,सरोज ,लीलावती, शिल्पा रानी, रेखा रानी ,कृष्णा देवी, नैना देवी ,फूलपति, प्रोमिला, प्रिया ,सुमन, पुष्पा देवी, सहित सैकड़ों महिलाओं ने बैठक में भाग लिया।

Tags: , , ,