हरियाणा की सभी दसों सीटें भाजपा की झोली में डाल कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का काम प्रदेश की जनता करेगी : रामबिलास शर्मा

April 28, 2019

हरियाणा की सभी दसों सीटें भाजपा की झोली में डाल कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का काम प्रदेश की जनता करेगी : रामबिलास शर्मा

रवि पथ ब्यूरो भिवानी / महेन्द्रगढ

सूबे के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने आज महेन्द्रगढ विधानसभा के विभिन्न गांवो का दौरा किया तथा भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के लिए वोट मांगे। रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा की सभी दसों सीटें भाजपा की झोली में डाल कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का काम प्रदेश की जनता करेगी। नरेंद्र मोदी देश की जनता के आर्शिवाद से भारी बहुमत से देश के  दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल इन चुनावों में केवल और केवल अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे। इन पांच सालों में विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले देश भी अब भारत की ताकत को  मानने लगे है। इससे देश का मान बढ़ा है। वहीं अगर हम देश के अंदर आमजन से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बात करें तो आमजन ने इन पांच सालों में अपने आपको सुरक्षित व विकसित पाया है। यह कार्य केवल देश का चौकीदार बनकर ही किया जा सकता है।

रामबिलास शर्मा ने कहा कि उन्होंने जनता एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगी।  उन्होंने कहा मोदी जी ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में देश का विकास के पथ पर अग्रसर किया हेै। उन्हेांने कहा कि देश की 130 करोड़ की आबादी है ,  प्रजातंत्र केवल ओर केवल हिन्दूस्तान में ही है। उन्हेांने कहा कि भारत देश के लोग अपने माता पिता को भगवान मानते है तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपनी माता का अशीर्वाद लेकर अपने मत का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार से सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में दस की दस सीटे भाजपा जीतेगी !

प्रदेश के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि  आज देश में नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रभक्ति का जादू लोगों में सिर चढकर बोल रहा है। देश की जनता जान चुकी है कि अकेले मोदी ही ऐसे नेता हैं जिसमें दुश्मन को घर में घुसकर मारने की क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। किसानों और गरीबों के साथ सभी वर्गों का विकास भाजपा ने किया है। भाजपा को जिताओ और एक बार फिर देश में मोदी की सरकार लाओ। मोदी जैसा नेता सदियों में एक बार पैदा होता है। मोदी सक्षम व समर्थ प्रधानमंत्री है जिसने दुनिया में भारत की शान को बढ़ाने का काम किया और दुश्मनों को घर में जाकर मारा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। देश को मोदी की जरूरत है और मोदी आपकी वोट से ही दोबारा प्रधानमंत्री बनेगा । इसलिए 12 मई को सारे काम छोडक़र कमल का बटन जरूर दबाकर आ जाना।  इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।