प्रेस वार्ता में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला बोले-भाजपा के विकास कार्यो पर जनता मुहर लगाएगी

October 28, 2020

प्रेस वार्ता में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला बोले-भाजपा के विकास कार्यो पर जनता मुहर लगाएग

135 साल पुरानी कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में

कांग्रेस पार्टी अपने चहेतों को देती टिकट

कांग्रेस पर भरोसा करना नामुमकिन

गोहाना रवि पथ :

भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन की सरकार जैसी आज है, वैसी ही उपचुनाव के बाद रहेगी। अब बाजी आपके हाथ में है कि आप लोगों ने सत्तासीन पार्टी में हिस्सा करना है या फिर विपक्ष में हिस्सा करना है। भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” के नारे के साथ पूरे प्रदेश को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। बरोदा की जनता पिछले चुनाव की गलती इस बार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बरोदा हल्के के लोग उपचुनाव में विपक्ष के बहकावे में ना आएं। उपचुनाव में हलके के लोग सरकार के साथ आएं। प्रदेश में भाजपा की सरकार का सवा चार साल का कार्यकाल बचा है। आने वाले चुनावों में भाजपा के विकास कार्यो पर यहाँ की जनता अपनी मुहर लगाएगी।

उन्होंने कहा कि आज किसान हितैषी होने का स्वांग रचने वाली कांग्रेस ने हमेशा बिचौलियों का साथ दिया और यह बिचौलियों की ही पार्टी बन कर रह गई। आज 135 साल पुरानी कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्यासी पूरे बहुमत से जीत कर विधानसभा में जायेगे ओर अपने इलाके के विकास में योगदान करेगें। मंच पर चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता किताब सिंह मलिक मौजूद रहे।

बरोदा में योगेश्वर दत्त की लहर

बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि चुनाव के शुरुआती दौर में विपक्ष हमेशा से ही भारी रहता आया है,लेकिन जितना चुनाव नजदीक आता जाता है,सत्ता वाली पार्टी चरम पर पहुंच जाती है और चुनाव को जीत लेती है। उन्होंने कहा कि 1983 के बाद भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जिसे पूर्ण बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को चुनने के लिए एक विकल्प दिया और विकल्प लंबा चलता है। जिस तरह पूरे देश में मोदी की लहर रहती है,उसी प्रकार आज बरोदा में योगेश्वर दत्त की लहर बनी हुई है। योगेश्वर दत्त यहां से एकतरफा जीत हासिल करके चंडीगढ़ पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी योग्य इंसान की इज्जत करती है और उसे उसकी योग्यता के अनुसार पद भी देती है, लेकिन कांग्रेस ठीक इसके उलट है,वह काबिल व्यक्तियों की बजाए अपने चहेतों को टिकट देती है और कांग्रेस के पतन का मुख्य कारण यही है कि काबिल लोग कांग्रेस को धीरे धीरे छोड़ते जा रहे हैं।

बरोदा के पिछड़ेपन को भाजपा सरकार ही दूर करेगी

बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि योगेश्वर दत्त को पूरा बरोदा हल्का जानता है, लेकिन कांग्रेस के कैंडिडेट को तो खुद कांग्रेस के लोगों ने भी नहीं देखा होगा। भाजपा पार्टी केवल योग्य उम्मीदवार को टिकट देती है,लेकिन कांग्रेस अपने चहेतों को टिकट देती है। आज बरोदा हलके का एक-एक आदमी चाहता है कि हल्के का पिछड़ापन दूर हो, वह यह भी जानता है कि हलके का पिछड़ापन दूर कौन सी पार्टी कर सकती है। क्योंकि जो पार्टी सत्ता में होती है विकास की चाबी उसी के हाथ में होती है। इस बात को बरोदा हलके वाले भली-भांति समझने लग गए हैं। योगेश्वर दत्त यहां से एकतरफा जीत कर जाएगा और बरोदा हलके हो विकास के पंख लगाएगा। उन्होंने कहा कि बरोदा के पिछड़ेपन के लिए पहले की सरकारें जिम्मेदार हैं। बरोदा के पिछड़ेपन को भाजपा सरकार ही दूर करेगी।