क्या प्रियंका गांधी बदल पाएगी हिसार कांग्रेस की फिजा

May 4, 2019

क्या प्रियंका गांधी बदल पाएगी हिसार कांग्रेस की फिजा

कांग्रेस प्रत्याशी के बिखरते चुनाव को संभालने की आखिरी आस प्रियंका गांधी

रवि पथ ब्यूरो :

प्रियंका गांधी 7 मई को हिसार में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। लेकिन क्या प्रियंका गांधी हिसार में कांग्रेस की इस फिजा को ऑक्सीजन देकर जिंदा कर पाएंगी। भव्य विश्नोई के लगातार बिखर रहे चुनाव को प्रियंका गांधी की जनसभा कितना समेट पाती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बरवाला में रैली और फतेहाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली भी दोनों लोकसभा सीटों पर काफी प्रभाव छोड़ सकती हैं। ऐसे में लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शुरू से लेकर अब तक भव्य बिश्नोई का चुनाव लगातार बिखर ही रहा है। क्या प्रियंका गांधी इस बिखरते चुनाव को संभाल कर कांग्रेस की फिजा को बचा पाएगी।