भारतीय संविधान विश्व में सबसे बेहतरीन : उपायुक्त

January 26, 2020

भारतीय संविधान विश्व में सबसे बेहतरीन : उपायुक्त
धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने किया ध्वाजारोहण
स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के आश्रितों को किया सम्मानित
स्कूली विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

हिसार, 26 जनवरी रवि पथ ब्यूरो

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि भारत का संविधान विश्व में सबसे बेहतरीन है जिसकी बदौलत देश के सभी धर्मों, संप्रदायों व जातियों के लोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक दृष्टि से समान अधिकार प्राप्त हुए हैं। हम सभी को राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाये रखने तथा देश व प्रदेश के नवनिर्माण में अपना अमूल्य योगदान देना चाहिए।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी आज महाबीर स्टेडियम में 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने ध्वजारोहण किया और तिरंगे ध्वज को सलामी दी। परेड़ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने परेड़ की सलामी ली। उपायुक्त ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के आश्रितों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों व नागरिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवचरण, नगर निगम आयुक्त डॉ. जेके आभीर व सीटीएम परमजीत चहल भी मौजूद थे। इससे पूर्व मुख्यातिथि डॉ. प्रियंका सोनी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व सैन्य अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।
महाबीर स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस, आम्र्ड फोर्सिज, एनएसएस के विद्यार्थियों व स्कूली बच्चों ने भव्य मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया। सूर्य नमस्कार व योगासन के प्रदर्शन में जुटे 1000 साधकों का कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। लगभग दो दर्जन विभागों ने विभागीय योजनाओं व सरकारी नीतियों पर आधारित मनमोहक झांकियां भी निकाली जिन्हें प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत भी किया गया। मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों को भी प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

प्रदर्शन के आधार पर मार्च पास्ट में वरिष्ठ वर्ग में एचएपी थर्ड बटालियन प्रथम, जिला महिला पुलिस द्वितीय व होमगार्ड की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग में एनसीसी एयर विंग (सीनियर डिविजन) ने प्रथम, एनसीसी (लड़कियां) ने द्वितीय व एनएसएस की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। झांकियों में महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी प्रथम, नगर निगम की झांकी द्वितीय तथा जिला रेडक्रॉस की झांकी तृतीय स्थान पर रही। झांकिंयों के प्रदर्शन के दौरान डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता आरएस सभ्रवाल ने जिला में बिजली के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हिसार में 6 बिजलीघर चल रहे हैं जबकि 6 नए बिजलीघरों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार नगर निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल ने भी नगर निगम की झांकी का विवरण प्रस्तुत करते हुए नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुशीला भवन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की टीम प्रथम, मूक-बधिर कल्याण केंद्र की टीम द्वितीय तथा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सभी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के दूसरे सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि इन्हीं की बदौलत हमें विश्व का बेहतरीन संविधान मिला। इस संविधान की बदौलत ही देश के सभी धर्मों, सम्प्रदायों व जातियों के लोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक दृष्टि से समान अधिकार प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमारे देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रौद्योगिकी के प्रयोग से सरकारी सेवाएं व योजनाएं आसानी से आमजन तक पहुंचेंगी। उन्होंने प्रदेश में पर्यावरण सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के संबंध में भी जानकारी दी। प्रदेश में उत्कृष्टï खिलाडिय़ों को पारदर्शी तरीके से नौकरी देने के लिए हरियाणा उत्कृष्टï खिलाड़ी नियम-2018 बनाया गया है। सरकार व प्रशासन महिलाओं को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्घ है और इस दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने हिसार की विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि हिसार में हरियाणा का पहला हवाई अड्डïा वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी देन है। दूसरे व तीसरे चरण की हवाई सेवाएं शुरू होने के बाद यहां से इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होने का मार्ग प्रशस्त होगा। हांसी से वाया महम रेललाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जिससे दिल्ली तक पहुंचने में समय की बचत होगी और लंबी दूरी की गाडिय़ों का हिसार तक विस्तार हो सकेगा। उन्होंने विभिन्न विभागों की उन योजनाओं का भी उल्लेख किया जिनके कारण आमजन के जीवन में काफी सुविधाएं होंगी।
समारोह में मंच संचालन रामनिवास शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपायुक्त की माता इंदिरा सोनी, पिता डीएल सोनी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया, सैनिक-अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन प्रदीप बाली, डीआईओ एमपी कुलश्रेष्ठï, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीएस सिंधू, जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार व पीओ डॉ. राजकुमार नरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में शहरवासी और स्कूली विद्यार्थी भी मौजूद थे।

बॉक्स आईटम :
उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल में किया फल वितरण, मरीजों से मिलीं
हिसार।
गणतंत्र दिवस समारोह के उपरांत उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर यहां मरीजों से मुलाकात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मरीजों को फल भी वितरित किए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया व अन्य चिकित्सकों से जानकारी ली और इस संबंध में उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती प्रत्येक व्यक्ति को प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार उत्तम स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने से आमजन की सोच में एक बदलाव आया है। नागरिक अस्पताल में अब निजी अस्पतालों में इलाज करा चुके मरीज भी उपचार के लिए आ रहे हैं। यहां की स्वास्थय सेवाओं का अनुभव करने के बाद आमजन प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि उन्हें निजी अस्पतालों की तुलना में नागरिक अस्पताल की सेवाएं बेहतर लगी है। इस अवसर पर सीटीएम परमजीत चहल व रैडक्रास सचिव रविन्द्र लोहान भी मौजूद थे।