एचटेट अभ्यर्थियों को आई.आर.आई.एस. बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन का दिया एक ओर अवसर

May 2, 2022

एचटेट अभ्यर्थियों को आई.आर.आई.एस. बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन का दिया एक ओर अवसर

  • संशोधित परिणाम वाले अभ्यर्थियों को भी दिया जा रहा आई.आर.आई.एस. बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन का अवसर
    भिवानी, 02 मई, 2022 रवि पथ :
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता(एचटेट) परीक्षा-2021 के अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आई.आर.आई.एस. बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने का एक और अवसर प्रदान किया जा रहा है। अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी 10 मई से 13 मई, 2022 तक प्रात: 09:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में उपस्थित होकर अपनी आई.आर.आई.एस. बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
    इस आशय की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड उपाध्यक्ष श्री वी.पी. यादव एवं सचिव श्री कृष्ण कुमार, ह.प्र.से. ने आज यहाँ बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 का संचालन 18 व 19 दिसम्बर, 2021 को करवाया गया था तथा परीक्षा का परिणाम 28 जनवरी, 2022 को घोषित किया जा चुका है। इस परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों को 20 जनवरी से 23 जनवरी, 2022 तथा परिणाम घोषित होने उपरान्त 03 एवं 04 फरवरी, 2022, 22 मार्च, 2022 एवं 24 मार्च, 2022 को आई.आर.आई.एस. बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के अवसर प्रदान किए गए थे। कुछ अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथियों में अपनी आई.आर.आई.एस. बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की थी, जिस कारण ऐसे अभ्यर्थियो का परिणाम RLV है।
    उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त लेवल-3 के 175 अथ्यर्थी ऐसे हैं जिनका परिणाम Not Qualified to Qualified संशोधित हुआ है, उन्हें भी उक्त तिथियों में आई.आर.आई.एस. बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन पूर्ण करने हेतु प्रथम अवसर प्रदान किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि आई.आर.आई.एस. बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन पूर्ण करने के लिए अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल पहचान पत्र एवं मूल प्रवेश पत्र(एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों की आई.आर.आई.एस. बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन होनी है, उनकी सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
    उन्होंने आगे बताया कि केवल सूची में दिए गये अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थी ही अपनी आई.आर.आई.एस.बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन समय रहते पूर्ण करवानी सुनिश्चित करें। इन अभ्यर्थियों को इनके पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर भी इस हेतु संदेश भेजे गए हैं। बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में से जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। … 04 मई से 19 मई तक विद्यालय डाउनलोड कर सकेंगे एनरोलमैंट सूची

भिवानी, 02 मई, 2022 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सभी स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठ/गुरूकुल शैक्षिक सत्र 2021-22 कक्षा 9वीं व 11वीं की एनरोलमैंट सूची 04 मई से 19 मई, 2022 तक डाउनलोड कर सकेंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड उपाध्यक्ष श्री वी.पी. यादव एवं सचिव श्री कृष्ण कुमार, ह.प्र.से. ने आज यहाँ बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सभी स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठ/गुरूकुल के मुखिया 04 मई से 19 मई, 2022 तक शैक्षिक सत्र 2021-22 कक्षा 9वीं व 11वीं की एनरोलमैंट सूची बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर विद्यालय पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि निर्धारित तिथि के बाद विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठों/गुरूकुल की मांग अनुसार 200/- रूपये प्रति सूची जमा करवाने उपरान्त ही डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त यदि किसी विद्यालय द्वारा डाउनलोड की गई एनरोलमैंट सूची में दिए गए विवरणों में कोई शुद्धि करवाई जानी है, तो सम्बन्धित विद्यालय एवं संस्कृत विद्यापीठ/गुरूकुल 31 मई, 2022 तक व्यक्तिगत तौर पर रिकार्ड सहित 300/- रूपये प्रति शुद्धि शुल्क के साथ ऑफलाईन शुद्धि करवा सकते हैं।