किरण चौधरी ने परशुराम जयंती की दी हार्दिक शुभकामनाएं

May 2, 2022

किरण चौधरी ने परशुराम जयंती की दी हार्दिक शुभकामनाएं

भिवानी, 02 अप्रैल रवि पथ :

पूर्व केबिनेट मंत्री किरण चौधरी ने परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई को देते हुए कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। हनुमानजी की ही तरह इन्हें भी चिरंजीव होने का आशीर्वाद प्राप्त है। भगवान शिव ने इनकी घोर तपस्या से प्रसन्न होकर इन्हें फरसा दिया था। फरसा को परशु भी कहा जाता है, इसी वजह से इन्हें परशुराम के नाम से जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। भगवान परशुराम भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शास्त्रों में उन्हें अमर माना गया है।

किरण चौधरी ने कहा कि इस पावन अवसर पर उन्हें भिवानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करनी थी लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उनके साथ होने की वजह से उन्हें खुद होम क्वारंटाइन होना पड़ रहा है इस बात का उन्हें खेद है।