विश्वविद्यालय का नाम देशभक्त राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर कैप्टन अभिमन्यु ने जताया पीएम का आभार

September 14, 2021

विश्वविद्यालय का नाम देशभक्त राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर कैप्टन अभिमन्यु ने जताया पीएम का आभार

चंडीगढ़ रवि पथ :

प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उत्तर प्रदेश में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी के नामकरण की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने देशभक्त राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने साल 2018 में महान देशभक्त राजा महेंद्र प्रताप सिंह नाम पर विश्वविद्यालय के नामकरण की मांग की थी। पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने तब कहा था कि युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए तात्कालीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी जमीन दान दे दी थी। आज यूपी सरकार ने घोषणा की है कि अलीगढ़ में ऐसे देशभक्त के नाम से नया विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। यूपी सरकार का यह निर्णय अत्यंत स्वागत योग्य और भूदान करने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि वाला कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस जनहितैषी कदम से युवा पीढ़ी और भावी पीढ़ी देशभक्तों को स्मरण करती रहेगी।