मिट्टी के दीये हमारे पर्वों का प्रतीक: नरेश गर्ग

November 12, 2020

मिट्टी के दीये हमारे पर्वों का प्रतीक: नरेश गर्ग

नरवाना, 11 नवम्बर  रवि पथ :

सेवा भारती पुरे भारत वर्ष में अपनी भारतीय सभ्यता और संस्कृति की परिचयात्मक है सेवा भारती शाखा नरवाना द्वारा समय-समय पर अपने हिन्दू धर्म के अनुसार अपने लोगों को अपनी संस्कृति व सभ्यता से जोडऩे के प्रयास किए जाते हैं । दीपावली के पर्व पर भी पूरे हरियाणा प्रांत में सेवा भारती इकाइयों द्वारा मिट्टी के दीपक को डिजाइनों व विभिन्न रंगों में तैयार व बल्बों की लडियों को तैयार किया गया। इस कडी में सेवा भारती शाखा नरवाना द्वारा रंगीन दीयों के पैकेट जिसमे एक बडा दीया व 22 छोटे दीये और 50 बल्बों की 40 फुट लम्बी लड़ी का अग्रसैन चौक पर स्टाल लगाया गया।

जिसमे लोगो को लडी व दीये दिए गये। सेवा भारती के अध्यक्ष नरेश गर्ग ने कहा कि हमारा उद्देश्य मानवता के लिए सेवा कार्य है। समय समय पर अपने पर्वों को अपनी संस्कृति के अनुसार बनाने हेतु कार्यकर्मो व कैम्पों का आयोजन करती रहती है। दीपावली पर्व पर लोगो को मिटटी के दीये देकर उनको विदेशी व चाइनीज चीजो से दूर करना व उनको स्वदेशी चीजो के प्रयोग पर बल देना है। संस्था के सचिव दीपक सिंगला ने भी लोगो को ज्यादा से ज्यादा मिटटी की दीये प्रयोग करने की अपील की । इस अवसर पर विनीत आर्य रोहतक सेवा विभाग प्रमुख ,उपाध्यक्ष जसवंत जांगडा ,कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा ,दीपक वर्मा , नरेंद्र कुमार,अनुराधा मित्तल आदि उपसिथत थे।