स्वामित्व योजना : 124 गांवों में 23 हजार 806 व्यक्तियों की संपत्ति की टाईटल डीड का कार्य पूरा

January 27, 2022

स्वामित्व योजना : 124 गांवों में 23 हजार 806 व्यक्तियों की संपत्ति की टाईटल डीड का कार्य पूरा

हिसार, 27 जनवरी  रवि पथ :

उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि जिले में स्वामित्व योजना के तहत 124 गांवों में 23 हजार 806 लोगों की संपति की टाईटल डीड बनाई जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत लोगों को लाल डोरा के अंदर की संपत्ति का मालिकाना हक दिए जाने की प्रक्रिया जारी है। जिले के 251 गावों में योजना के तहत विभिन्न कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जा रहे है। सर्वे ऑफ इंडिया से 251 गांवों के प्रथम नक्शे प्राप्त हो चुके हैं। इन सभी गांवों का एट्रीब्यूट सर्वे करके सर्वे ऑफ इंडिया के पास भेज दिया गया है। सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा 249 गांवों के द्वितीय नक्शे भी प्राप्त हो चुके हैं।
उपायुक्त ने बताया कि स्वामित्व योजना से सम्पति विवाद को लेकर होने वाले आपसी झगड़ों से लोगों को निजात मिलेगी। संपत्ति का मालिकाना हक मिलने से व्यक्ति बैंकों से आसान शर्तों पर ऋण सकते हैं।