ओमिक्रॉन वेरिएंट : तीसरी लहर के खतरों को सीमित करने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वैक्सीनेशन अभियान जारी

December 25, 2021

ओमिक्रॉन वेरिएंट : तीसरी लहर के खतरों को सीमित करने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वैक्सीनेशन अभियान जारी

शुक्रवार को 1 दिन में 25 हजार 347 लोगों का रिकॉर्ड टीकाकरण

हिसार, 25 दिसंबर  रवि पथ :

ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते तीसरी लहर के खतरों को सीमित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया है। शुक्रवार को 1 दिन में 25 हजार 347 लोगों का रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरुण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत अभी तक कुल 16 लाख 66 हजार 758 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। 10 लाख 62 हजार 413 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 6 लाख 5 हजार 345 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 14 हजार 538 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 14 हजार 396 ने दूसरी डोज ली है। इसी प्रकार से 8 हजार 777 फ्रंट लाइन वर्कर ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 8 हजार 648 ने दूसरी डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 51 हजार 734 नागरिकों ने पहली डोज तथा 1 लाख 257 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 32 हजार 743 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 49 हजार 570 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 6 लाख 54 हजार 621 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 3 लाख 32 हजार 474 ने दूसरी डोज ली है।