कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

December 17, 2021

कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

हिसार, 17 दिसंबर रवि पथ :

उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने जिले के किसानों से आह्वान किया है कि वे अपनी रबी फसलों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। किसानों को अपने कृषि उत्पाद मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फसलों का पंजीकरण पोर्टल पर करवाना अनिवार्य है। सभी सीएससी सेंटरों पर पंजीकरण नि:शुल्क किया जा रहा है। फसलों के पंजीकरण हेतु परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। किसान अपनी फसल का पंजीकरण विभाग की वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in पर कर सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 18001802117 पर सपंर्क स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए कृषि उप-निदेशक, सहायक कृषि अभियंता, खंड कृषि अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारियों से भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं।