वैक्सीनेशन अभियान: जिले में 14 लाख 16 हजार 474 व्यक्तियों को दी गई वैक्सीन डोज

November 29, 2021

वैक्सीनेशन अभियान: जिले में 14 लाख 16 हजार 474 व्यक्तियों को दी गई वैक्सीन डोज

हिसार, 29 नवंबर  रवि पथ :

उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के दृष्टिगत चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक 14 लाख 16 हजार 474 व्यक्तियों को वैक्सीन डोज दी गई है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 10 लाख 12 हजार 205 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 4 लाख 4 हजार 269 व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 14 हजार 545 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 14 हजार 338 ने दूसरी डोज ली है। इसी प्रकार से 8 हजार 768 फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज तथा 8 हजार 519 ने दूसरी डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 46 हजार 747 नागरिकों ने पहली डोज तथा 79 हजार 18 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 24 हजार 368 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 6 हजार 390 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 6 लाख 17 हजार 777 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 1 लाख 96 हजार 4 व्यक्तियों ने दूसरी डोज ली है।